छठ की खबर में.... फोटो-10-सैदपुर बाजार में सजी फल की दुकान-स्रोत-पाठक
गाजीपुर । महापर्व छठ शुरू होते ही शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। फलों की खपत के साथ ही दाम बढ़ गए हैं। तमिलनाडु से रोज 25 ट्रक नारियल आ रहा है। 1800 रुपये सैकड़ा बिके रहा है।
त्योहार के लिए सूप, दउरा, बांस की टोकरी, साड़ी, चूड़ी, बिंदी, गन्ना, नारियल और मौसमी फलों की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल है। नारियल कारोबारी सुनील कसौधन के अनुसार आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु से प्रतिदिन 25 ट्रक नारियल आ रहा है। यह 1800 रुपये सैकड़ा बिक रहा है।
फल व्यापारी वकील ने बताया कि कश्मीर से प्रतिदिन 26 गाड़ियां सेब की आ रही हैं। थोक मंडी में सेब 80 से 90 रुपये किलो बिक रहा है।
फल विक्रेता मुश्ताक राइनी के अनुसार गुजरात से प्रतिदिन चार गाड़ी अनार आ रहा है, जिसकी कीमत 170 से 180 रुपये किलो है।
पुणे से आने वाला अमरूद 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। नासिक और बंगलूरू से अंगूर की आवक हो रही है, जो 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। फल व्यापारी बेचन ने बताया कि नागपुर से प्रतिदिन 200 टन संतरे की आवक हो रही है।