कंसहरी गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर पर खड़े औद्योगिक बॉयलर लदे ट्रेलर को देखने के लिए जुटे लो
मरदह। जनपद की सीमा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 240 पहिये वाला ट्रेलर 10 किलोमीटर का सफर किया। कंसहरी के पास ट्रेलर पांच घंटे तक रुका रहा। इसकी वजह, यह रही कि एनएचआई व यातायात कर्मी फोरलेन पर ट्रेलर के यातायात के लिए रूट क्लीयर करते रहे। यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होने पर ट्रेलर आगे के लिए रवाना हुआ।
महेंगवा, मरदह, कंसहरी, बरही, दवोपुर आदि जगहों पर ट्रेलर संग सेल्फी लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। खास बात यह रही कि सेल्फी लेने में महिलाएं, छात्राएं, युवतियां व छात्र भी पीछे नहीं रहे। रील, वीडियो के माध्यम से हर कोई इस पल को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा दिखा। शाम छह बजे करदह-कैथवली के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर की पार्किंग कर दी गई। अगले दिन सात अक्तूबर को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सफर करते हुए आगे के लिए रवाना होगा।
ट्रेलर मैनेजमेंटकर्ता टीम के सदस्य सुबोध ने बताया कि चौथे दिन ट्रेलर क्यामपुर टोल प्जाला खुलने के बाद सुबह 10 बजे चलना शुरू हुआ। ट्रेलर मैनेजमेंटकर्ता टीम के सदस्य सुबोध ने बताया कि ट्रेलर 200 टन से अधिक वजन और 100 फीट से ज्यादा लंबा विशाल औद्योगिक बॉयलर बीते शनिवार को जनपद में प्रवेश किया था। 20 लाइन वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर की प्रत्येक लाइन में 12 टायर हैं। बेल्जियम में तैयार बॉयलर को समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक लाया गया था। दशहरा तक ट्रेलर लखीमपुर खीरी पहुंच जाएगा।