फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गाजीपुर में कंट्रोल रूम स्थापित

Wed, 04 Nov 2026 08:44 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

दीपावली और डाला छठ पर गाजीपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
बिजली निगम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और डाला छठ पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से जिलेभर की विद्युत आपूर्ति पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


तीन शिफ्टों में 10 कर्मचारियों की ड्यूटी
कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कुल 10 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान बिजली से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करना है। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 ट्रांसफार्मर ट्रॉलियों को सक्रिय रखा गया है। सभी विद्युत उपकेंद्रों पर संविदा कर्मचारियों को भी निर्धारित ड्यूटी के अनुसार मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से दीपावली और डाला छठ पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम से बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी होगी। कहीं भी फॉल्ट आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9453047253 जारी किया है। अधीक्षण अभियंता ने अपील की है कि त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई भी समस्या होने पर उपभोक्ता इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें