फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की बीमारी के चलते छोड़ी सेना की नौकरी, जिंदगी की जंग हार गए पूर्व सुबेदार राजेश; बिलखता रहा परिवार

Wed, 04 Nov 2026 04:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

पूर्व सूबेदार राजेश चौहान ने पत्नी की देखभाल के लिए फौज की नौकरी छोड़ी थी। दो माह से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। लखनऊ के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बड़े बेटे कुलदीप ने कहा कि पहले बुखार समझकर इलाज कराया था। प्लेटलेट्स गिरने पर आजमगढ़ से लखनऊ ले गए थे। 
विज्ञापन
पूर्व सुबेदार राजेश की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। उनकी देखभाल और परिवार की जिम्मेदारियों के लिए पूर्व सूबेदार राजेश चौहान ने करीब तीन साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर लौटने का फैसला किया था। जिस परिवार के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी, बुधवार की सुबह उसी परिवार को रोता-बिलखता छोड़कर वह दुनिया से विदा हो गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। 54 वर्षीय राजेश चौहान के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तिरछी चौहान बस्ती निवासी व मृतक के बड़े बेटे कुलदीप चौहान ने बताया कि उनके पिता राजेश चौहान सेना में सूबेदार पद पर तैनात थे। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। पुत्र के मुताबिक, पत्नी की लगातार खराब रहने वाली तबीयत और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने समय से पहले नौकरी छोड़कर घर लौटने का निर्णय लिया था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे कुलदीप और मनदीप तथा 23 वर्षीय बेटी भावना हैं। बड़े बेटे कुलदीप की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे और बेटी की शादी होनी बाकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; त्योहारों को लेकर सख्ती: दुकानों के आगे, फुटपाथ पर पार्किंग की तो खैर नहीं, यातायात बाधित करने पर कार्रवाई तय

Trending Videos

बड़े बेटे कुलदीप चौहान ने बताया कि करीब दो माह पहले अचानक पिता की तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआत में बुखार समझकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन प्लेटलेट्स लगातार कम होने और स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें आजमगढ़ ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 



बुधवार की सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, समाजसेवी और राजनीतिक लोग उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व सूबेदार के सम्मान में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर गंगा घाट ले जाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी अशोक यादव, पृथ्वीराज चौहान, शब्दभेदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें