फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मामले में सबसे ज्यादा धनी हैं भाकपा के भानू प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए नामांकन का कार्य सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों सहित कुल 21 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है। इन चुनाव मैदान में जिन दावेदारों की तरफ से ताल ठोंकी गई है उसमें भाकपा प्रत्याशी भानूप्रकाश पांडेय शिक्षा के मामले में सबसे ज्यादा धनी हैं। उन्होंने पीएचडी पीएफयू मास्को (रूस) वर्ष 1986-1990 (भाषा शास्त्र रूसी) किया।
विज्ञापन

नामांकन संग दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार इस चुनाव में बसपा की ओर से मैदान में उतारे गए पार्टी प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से वर्ष 1976 में एमए उत्तीर्ण किया। जबकि भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे मनोज सिन्हा ने वर्ष 1979 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया है। कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत ने वर्ष 1996 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। भाकपा माले के उम्मीदवार ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा वर्ष 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के बृजेंद्र कुमार वर्ष 2016 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिंटी से मास्टर आफ आर्किटेक्चर में उत्तीर्ण हैं। जनता राज पार्टी के भरत वर्ष 1983 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं। मौलिक अधिकार पार्टी के रामप्रवेश ने वर्ष 2005 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण किया है। सत्यदेव यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं। भारतीय रिपब्लिकन पक्ष के ईश्वरदेव सिंह हाईस्कूल फेल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें