फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद में नहीं आ रही तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर खरीद की गति काफी धीमी है। अस्सी हजार कुंतल के सापेक्ष अभी तक करीब 2600 कुंतल ही धान की खरीद की जा सकी है। ऐसे में केंद्र के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व कर्मी रामराज ने मातहत कर्मचारियों के साथ क्रय केंद्र पर पहुंचकर अब तक हुई खरीद का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीद का अधिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का कहना है कि बीते वर्ष ब्लाक अंतर्गत खोले गए पकड़ी, रेवतीपुर एवं नगसर धान क्रय केंद्रों को इस वर्ष शासन द्वारा बंद कर देने से उन्हें धान की बिक्री में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर उक्त क्रय केंद्र पुन: खोल दिए जाएं तो किसानों को अपना धान केंद्रों पर ले जाने में काफी सहूलियत होगी। मालूम हो कि पिछले वर्ष सुहवल स्थित धान क्रय केंद्र ने दस हजार कुंतल लक्ष्य की तुलना में दो हजार कुंतल अधिक धान क्रय किया था। इस वर्ष केंद्र ने 80 हजार कुंतल धान क्रय के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 2600 कुंतल धान की खरीद की है। अब तक सौ से अधिक किसानों को टोकन का वितरण किया जा चुका है। इस संबंध में सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि खरीद के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक खरीदे गए सभी धान का किसानों को भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें