फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी पर चला जदयू का हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकर्ता जिले में बीएचयू स्तर का ट्रामा सेंटर और पूर्वांचल की कृषि किसान मंडी की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। अभियान के क्रम में गुरुवार को कार्यकर्ताओं प्रदेश सचिव योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कचहरी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि जनता दोनों मांगों को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को प्राथमिकता दे रही है। यही कारण है कि अबतक 3978 लोग हस्ताक्षर अभियान में अपना हस्ताक्षर कर चुके हैं। कहा कि सच्चाई यही है कि आजादी से लेकर आज तक स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर यह जिला वंचित रहा है। इस मौके पर उमाकांत कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव बब्लू, नय्यर अंसारी, सुरेश बिंद, मनोहर प्रसाद, नंदजी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें