फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की ओर से अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार से अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस बार वह आंदोलन को अंतिम निर्णय तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। इसके पूर्व कई बार आश्वासन दिया गया कि उसे अमल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सदन सिंह यादव ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है। इससे उन्हें पेंशन कम मिल रही है। उनकी पत्रावलियों का फिर से निरीक्षण कराया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने वर्ष 2006 से नियुक्त संविदा कर्मचारियों के बढ़े वेतन के एरियर के भुगतान की मांग की। सफाई कर्मचारियों को जाड़े और गर्मी की वर्दी दी जानी चाहिए। चेतावनी दी गई कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो इसे और धारदार बनाया जाएगा। क्रमिक अनशन के तहत सोमवार को अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष अब्दुल सलाम राईनी अनशन पर बैठे। इस मौके पर धनमान यादव, संजय रावत, छेदी यादव, गजराज यादव ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें