फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमर ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। गंधुतालूका क्षेत्र के दाउदपुर गांव स्थित श्री आदित्य इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को जय मां संघर्ष स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल गहमर एवं इमिलिया के बीच खेला गया। इसमें गहमर की टीम ने जीत दर्जकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल में गहमर ने 30-17 से इमिलिया को हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच गहमर के गोलू तथा मैन ऑफ द सिरीज इमिलिया टीम के ओलंगा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि खेल में दम-खम एवं तकनीक तीनों की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, ग्राम प्रधान लल्लन राम, रामप्यारे सिंह, जगरनाथ तिवारी, राधेश्याम सिंह, सचिदानंद सिंह, प्रमोद यादव, त्रिभुवन गुप्ता, दीपक तिवारी आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका पिंटू यादव, अशोक तथा कमेंट्री चंद्रभूषण सिंह एवं विनय कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें