फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बिहरा स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र वर्षों से बंद रहने से क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को केंद्र परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव की अल्पसंख्यक बस्ती स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र गांव वालों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दशक पहले बनवाया तो गया लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण वर्षों से केंद्र पर ताला लटक रहा है। चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने से गांव वालों को जच्चा-बच्चा के इलाज के लिए मरदह एथं जंगीपुर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया लेकिन किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया गया। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज केंद्र पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार ने कुछ बताने से इंकार किया। प्रदर्शन कर रहे गांव के नन्हे खान ने बताया कि इस केंद्र पर पांच स्टाफ तैनात हैं लेकिन वह सिर्फ टीकाकरण एवं पोलियो ड्राप पिलाने के दिन आते हैं। इस मौके पर रमेश सिंह, परवेज खान, अरविंद बर्नवाल, फत्ते अहमद, तैयब अहमद, हवलदार यादव, गोलू सिंह, हबीबुल्ला राईनी, अनुराग यादव, साहिल यादव, जुलेखा बेगम, सुभद्रा देवी, चनवती देवी, देवंती देवी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें