फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सिखाया जा रहा आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समिति की बैठक रायगंज स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। जिसमें देश भर में चल रहे मिशन साहसी कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अक्तूबर से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें अचानक हमले से बचने, विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की बात बताई जा रही है। इसमें जिले की कई शिक्षण संस्थानों से 870 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सभी प्रशिक्षित छात्राएं 30 अक्तूबर को लंका मैदान में सुबह 10 बजे से सामूहिक प्रदर्शन करेंगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मिशन साहसी कार्यक्रम वर्तमान समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और मातृत्व शक्ति की महत्ता को समाज में प्रभावी करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। समाज में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे में इस प्रकार के प्रशिक्षण छात्राओं के लिए भविष्य में कई प्रकार से सहायता करेगा। कहा कि महिलाओं को इस प्रकार के गुर सिखाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अमित देव, विभाग संयोजक सुधांशु सिंह, जिला प्रमुख अनुज मिश्रा, कामदेश्वर सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सारंग राय, कुलभूषण त्रिपाठी, ह र्षित श्रीवास्तव, आकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें