भांवरकोल(गाजीपुर)। क्षेत्र के शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज के परिसर में सत्या फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. नाथशरण राय की सातवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 1500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी र्गइं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय, डॉ. सत्यानंद राय ने स्व. राय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. राय ने कहा कि स्व. राय आजीवन गरीबों, मजलूमों, असहायों की सेवा में जुटे रहे। डॉ. सत्यानंद राय ने कहा कि मेरे पिता स्व. राय की पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ही हमारी उनके प्रति श्रद्धांजलि है। कपिलदेव राम ने कहा कि लोग साफ-सफाई अपनाकर आधी बीमारी स्वयं दूर कर सकते हैं। इस अवसर पर 50 असहायों को कंबल एवं कुल 12 लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित राय, डॉ. संध्या प्रधान, चर्म रोग के डॉ. आई मजहर, सर्जन डॉ. हिमांशु राय, फिजीशियन डॉ. एके पांडेय, डॉ. ज्ञानेन्द्र चौहान, डॉ. असलम, डॉ. केसी राय के अलावा सत्यदेव राय, नीलम राय, जयप्रकाश राय, बबलू राय, मिथिलेश राय, सुभाष चंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक जयानंद राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।