फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग़ाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदान स्थित यूनियन बैंक के प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार देर शाम जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हिंदी समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय नारायण ने सितंबर तिमाही वर्ष 2018 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बुजुर्गा शाखा के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार को उनके चतुर्दिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं म्यूचुअल फंड के व्यवसाय में लक्ष्य को पूर्ण करने वाली शाखाओं को यूनियन एसेट्स मैनेजमेंट से आए मोहम्मद शारिक खान एवं क्षेत्र प्रमुख की ओर से सम्मानित किया गया। गुरुप्रीत लांबा को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्षेत्र प्रमुख ने बधाई दी। राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को क्षेत्र प्रमुख ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में मनोज वर्णवाल, केआर मीणा, रमेश गोयल, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार एवं मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया। संदर्भ साहित्य पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर सुनीता नारायण, संगीता वर्णवाल, विनोद शर्मा, सुशांत श्रीवास्तव, किशोर सिंह, सत्यम कुमार, अनिल कुमार, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें