फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में समृद्धि अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। यूनियन बैक आफ इण्डिया की स्थानीय शाखा की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय दुबिहाँ प्रथम एवं द्वितीय के छात्र-छात्राओं में समाज में फैले भ्रष्टाचार पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से लेकर पांचवीं के 50 छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रातियोगिता में कक्षा पांच की समृद्धि चौरसिया प्रथम, मांडवी द्वितीय तथा अंजू गौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को शाखा प्रबंधक अमरदीप राकेश ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। आज के बच्चे ही कल की शान है। देश का भार इन्ही के कंधों पर आएगा। कहा कि समाज में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए बच्चों को शुरू से ही जागरूक करने की जरुरत है। अगर इनके भीतर अभी से संस्कार आ जाएगा तो आने वाले समय में भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य भी यही है। इस मौकै पर विद्यालय के प्रधानध्यापक राजेश कुमार राय, बैंक कैशियर सतपाल सिंह, हेमंत कुमार, सीमा चौरसिया, श्वेता रंजन, सुनीता, विनोद पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें