फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन नहीं कर रहा कटान रोकने का ठोस उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। स्वाभिमान संगठन के सदस्यों के साथ कटान पीड़ित किसानों की बैठक रविवार को रफीपुर गांव में गंगा किनारे स्थित शिवपूजन बाबा के आश्रम पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं और कटान पर चर्चा की गई। इस मौके पर स्वाभिमान संगठन के सदस्य धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने कहा कि किसानों को फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की कीमती भूमि कटान की वजह से कटकर गंगा में गिर रही है। बावजूद इसके शासन द्वारा कटान रोकने का ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है, जिससे पीड़ित अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष डॉ. देवेश सिंह ने कहा कि तटवर्ती इलाके के कई क्षेत्रों में वर्षों से कटान हो रहा है। इससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि कटकर गंगा की भेंट चढ़ चुकी हैं। किसान अपनी आंखों के सामने अपनी कीमती भूमि को कटता हुए देखने को विवश हैं। कटान रोकने के उपाय के लिए जनप्रतिधिनि और आला-अधिकारी तो मौके पर आते हैं, लेकिन सिर्फ कटान को देखते हुए पीड़ितों को इसको रोकने का आश्वासन देकर लौट जाते हैं। हर वर्ष किसानों की भूमि कटान की भेंट चढ़ रही है। कहा कि कटान से बचाव के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 10 अक्तूबर को कटान पीड़ितों के साथ जिलाधिकारी से मिला जाएगा और उन्हें पत्रक सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कटान रोकने की कवायद नहीं शुरु की गई तो संगठन पीड़ितों के साथ आंदोलन के लिए विवश होगा। बैठक में पूजन बाबा आश्रम के व्यवस्थापक राजेश चौबे, जेपी तिवारी, दयाशंकर पांडेय, मनोज पांडेय, नेपाली सिंह, मुन्ना सिंह, अमितेश मिश्रा, विनीत दुबे, दुर्गेश सिंह, प्रिंस दुबे, रामअवतार यादव, रमापति गौतम, टुन्नू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें