फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ संरचना, सत्यापन व मतदाता पुर्ननिरीक्षण को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बूथ संरचना सत्यापन तथा मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक पूर्व घोषित बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में धरातल पर कार्य करने का अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा किसी अन्य को होगा, इसकी संभावना नगण्य है। इतिहास गवाह है हमारे कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए संगठन का कार्य अनुशासित रूप से करते हैं। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने श्रम, समय, बुद्धि, विचार के बल हर बाधा को दूर करने में सक्षम होंगे। कहा कि सदस्य बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि नि:संदेह कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी सत्ता में आई है। जिसमें बूथ कार्यकर्ताओं के योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता। बूथ संगठन सत्यापन एवं मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के कार्य में सक्रिय भागीदारी के साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को सदस्य बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के कार्यकर्ताओं पर लगातार जिम्मेदारी का दबाव बढ़ने वाला है। जिसमें संगठन और संरचना पर गहन विचार-विमर्श तथा कार्य विभाजन किया गया। इस अवसर पर जखनियां विधानसभा युवा मोर्चा द्वारा संकलित केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ प्रमोद वर्मा और उमाशंकर यादव द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह को 15 हजार रुपये की मांग ड्राफ्ट दिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजेंद्र राय और मुराहू चौहान, काशी क्षेत्र मंत्री सरोज कुशवाहा, महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, श्याम राज तिवारी, ओमप्रकाश राम, रुद्रा पांडेय, प्रेमसागर राजभर, रासबिहारी राय, श्याम नारायण राम, दुर्गविजय शर्मा, कृष्णानंद राय, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, दीपक सिंह, राजन आदि थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें