फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना प्रशिक्षण अभियान एवं नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रौजा स्थित इंटर कालेज के सभाकक्ष में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अपने मान, सम्मान एवं सुरक्षा में सिर्फ थोड़ी सी सतर्कता का समावेश कर कोई भी कार्य करें तो किसी भी मोर्चे पर असफल एवं असुरक्षित नहीं रहेंगी। महिलाओं के अदम्य साहस, क्षमता एवं वीरता की तमाम गाथाएं इतिहास रचित सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ने महिलाओं के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए हमेशा कार्य किया है। केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। विद्यालय की बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में समस्याओं से लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के प्रभारी श्रीपति मिश्रा, भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वप्रकाश अकेला, उदित मिश्रा, गोविंद उपाध्याय, अविनाश सिंह, नवीन चतुर्वेदी, आशुतोष राय, विवेकानंद राय, अभिनव सिंह, पवनसुत गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, चंदन बिंद, हर्षित सिंह, आदित्य भारद्वाज, अश्विनी राय, नीरज पांडेय एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सीता मिश्रा एवं संचालन डा. पूजा श्रीवास्तव ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुमित तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें