फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी को लेकर वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एससी/एसटी एक्ट के मामले में सरकार का रवैया पूरी तरह से असहनीय है। वोट बैंक की राजनीति में जुटी भाजपा न्यायालय के आदेशों के खिलाफ कानून पास कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को चेतावनी देने के क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के लोगों ने बुधवार को चार सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वोट की राजनीति के लिए सरकार सवर्णों और दलितों के अस्तित्व से खेल खेल रही है। यह कब क्या कहेगी और कब क्या करेगी, इसका कोई भरोसा नहीं है ? 22.5 प्रतिशत लोगों के वोट के लिए 77.5 प्रतिशत के साथ अन्याय करने पर अमादा है। चेतावनी दी कि अगर वह काला कानून को वापस नहीं करती है, तो सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि आंदोलन और चेतावनी के क्रम में दस अगस्त की शाम 4.30 बजे से गांधी पार्क से कचहरी तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति, लोकसभा तथा राज्यसभा के सभापति को संबोधित एक पत्रक दिया जाएगा। कहा कि आज अस्तित्व बचाओ आंदोलन की जरूरत सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से पड़ी है। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। कहा कि हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाना चाहिए। एससी- एसटी एक्ट के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए। सरकारी सेवा में पदोन्नति को पूर्णतया समाप्त कर दिया जाय तथा योग्यता और वरीयता को प्राथमिकता दिया जाय। इस कार्यक्रम में वैभव सिंह, विशाल, सुनील कुशवाहा, पप्पू सिंघल, कमलेश श्रीवास्तव, रामावतार यादव, विजयशंकर पांडेय, श्याम चौधरी, विभा पाल, मारुति राय, असलम खान, मुश्ताक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें