फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। महान गायक मुहम्मद रफी की 38 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खाक फाउंडेशन यूसुफपुर की तरफ से मंगलवार की रात यूसुफपुर बाजार में एक शाम मुहम्मद रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काव्य गोष्ठी, मुशायरा, संगीत संध्या के अलावा विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुद्वारा प्रमुख सरदार सतनाम सिंह सलूजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कहा कि मुहम्मद रफी पार्श्व गायन के भीष्म पितामह थे। आज भी उनके गीत काफी लोकप्रिय हैं। धीरेन्द्र राय ने रफी का भजन सुख के सब साथी सुना कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। भोजपुरी गायक आरजू अंचल, अफरोज अंसारी, इरशाद अहमद, वसीम अंसारी, अभिषेक अग्रवाल, सरवर मुहम्मदाबादी, चंचल यूसुफपुरी, आशी यूसुफपुरी, सुमन यूसुफपुरी, हक यूसुफपुरी ने गीत एवं गजल पेश कर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। अंत में मशहूर शायर सैफी सलेमपुरी ने जिंदा होने की अलामत अगर आवाज है, तो हर तरफ गूंज रही है तेरी आवाज रफी सुनाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रईस अंसारी, वसीम अख्तर, जसविन्दर सिंह बग्गा, ओमजी, मु. कैफ अंसारी, सुहेल मुमताज, दानिश अंसारी, उगहन राम, संतोष जायसवाल, नौशाद अंसारी, डा राजकुमार रावत, पिंटू सिंह,, त्रिलोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, आलमगीर अंसारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व सभासद मुहम्मद हुसैन एमडी एवं संचालन इरशाद खलीली ने किया। अंत में महमूद अंसारी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें