फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक नीतियां कारपोरेट और औद्योगिक घरानों के पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। आर्थिक नीतियां एकदम से कारपोरेट एवं औद्योगिक घरानों के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा हताश एवं निराश हैं। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण करने से संकट बढ़ गया है। नए कल-कारखाने लगे नहीं। लोकतंत्र संविधान पर हमला किया जा रहा है। साझी-शहादत एवं विरासत की परंपरा को धूल-धूसरित किया जा रहा है। यह सब अपने चुनावी वादे पूरा न करने एवं ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। इसी लिए देश में आज से भाकपा ने इनकी नाकामियों का खुलासा करने तथा जनता के हित में फैसला लेने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस अवसर पर फोरलेन में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा देने में विसंगति को दूर करने संबंधी 12 सूत्री मांगें पूरी करने की सरकार से अपील की। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। धरना सभा में भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, रामअवध, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, बच्चेलाल, श्यामाप्रसाद, फूलमैन, डा. रामबदन सिंह, रामपरीखा यादव, उदयनारायण, सुबेदार, सुरेंद्र राम, सुरेंद्र, शमीम अहमद, रामशब्द, ईश्वरलाल, मुन्ना प्रजापति, रामलाल, राम शुक्ला ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता हरिनारायण खरवार तथा संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें