स्थानीय नगर पालिका स्थित जमदग्नि-परशुराम घाट पर उत्तर वाहिनी मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मां गंगा के आरपार के माला कार्यक्रम में भाग लिया। गंगा तट पर पहुंच कर मंत्रोच्चार के मध्य मां गंगा की भव्य आरती तथा हवन पूजन किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आस्था का सैलाब मां गंगा के दर्शन के लिए तट पर उमड़ा हुआ था। हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु एवं बच्चे मौजूद रहे। गंगा घाट पर शानदार सजावट की गई थी। वाराणसी स्थित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रम्हचर्य आश्रम के विद्यार्थी शिवजी पांडेय कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। धाराप्रवाह मंत्रोच्चार के द्वारा मां गंगा की आरती एवं हवन-पूजन करा कर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एहसान जफर, समिति के अध्यक्ष कमलकांत बाबा, गोवर्द्धन पांडेय, बजरंगी पांडेय, रमाशंकर पांडेय, शिवजी पांडेय, रामध्यानी सेठ, लालबाबू वर्मा, घनश्याम जायसवाल, महेश पांडेय, राकेश उपाध्याय, अनिल यादव, प्रमोद यादव, गोपाल जायसवाल, दिलीप वर्मा, जयदेव वर्मा अनुराग पांडेय आयुष टीया नैतिक पांडेय आदि उपस्थित थे। कमलचंद बाबा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।