फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं रोजेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा(गाजीपुर)। जामा मस्जिद मुख्य संपर्क मार्ग पर जल जमाव होने से रोजेगारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरीवश नाली के गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। इससे लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

बारा गांव के मध्य से होकर गुजरने वाली पुरानी सड़क को ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रकबाजामा मस्जिद मुख्य संपर्क मार्ग पर नाली का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन साफ-सफाई के अभाव में नाली जाम है। इससे गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इस मार्ग से नमाजियों के साथ ही गंगा पार के लोगों का आवागमन होता है। इस समय रमजान माह चल रहा है। नमाजी घर से साफ-सुथरा होकर मस्जिद के लिए निकल रहे हैं, मार्ग पर जल जमाव वाले स्थान पर पहुंचते हैं उनके पैर थम जा रहे हैं। वह इस सोच में पड़ जा रहे कि गंदे पानी के बीच से कैसे निकलें। कोई रास्ता नजर न आने पर मजबूरी में पानी के बीच से आ-जा रहे हैं। पानी में पैर न पड़े, इसके लिए लोगों ने ईंट लगा रखा है। ईंटों पर लड़खड़ाते हुए लोग किसी तरह से निकल रहे हैं। इस दौरान कई लोग अनियंत्रित होकर गिर जा रहे हैं। जमील खां ने कहा कि सड़क पर पानी लगा रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। जावेद खां ने कहा कि साफ-सफाई के अभाव में नाली जाम है और गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे नमाज पढ़ने जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इम्तियाज अहमद खां ने कहा कि रमजान के महीने में पवित्रता को खास अहमियत दी जाती है। गंदे पानी के बीच से आने-जाने से पवित्रता प्रभावित हो रही है। फिरोज खां, शानावाज खां, नजीर खां, नसीम खां,अरशद खां आदि जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है, जिससे रोजेदारों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें