फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में वसूला गया 41300 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध टिकट यात्रियों के खिलाफ बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 55 व्यक्ति पकड़े गए। उनसे 41300 रुपया जुर्माने की राशि वसूल की गई। एक पेयजल प्वाइंट पर गंदगी देख मंडल वाणिज्य प्रबंधक भड़क गए। उन्होंने संबंधित विभाग को पेयजल प्वाइंटों पर पर्याप्त साफ-सफाई के लिए स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बिना टिकट रेल यात्रियों के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान में लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट एवं अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 55 लोग पकड़े गए। उनसे शमन शुल्क (जुर्माना) 41300 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा, जंक्शन पर ठेलों और खोमचे वालों की भी जांच की गई। रेलवे की निश्चित वर्दी न पहनने एवं साफ-सफाई न रखने पर कई वेंडरों को भी जुर्माना किया गया। चेकिंग के दौरान एक पेयजल प्वाइंट पर गंदगी देख मंडल वाणिज्य प्रबंधक की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को पेयजल प्वाइंटों पर पर्याप्त साफ-सफाई के लिए स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया। चेकिंग अभियान से अवैध यात्रियों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में आरपीएफ के उपनिरीक्षक मणिंद यादव, मुहम्मद मारुख जफर रिजवी, एसके शर्मा, हैदर रजा, बिरजू यादव सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और तीन दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें