फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर साइंस कैम्प का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज (गाजीपुर)। क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली, सलामतपुर परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पांच दिवसीय इंस्पायर साइंस कैंप के आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक एनआईओएस मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार डा. आलोक कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान एक तथ्य पर आधारित सुसंगति एवं सु-व्यवस्थित ज्ञान है।
विज्ञापन

कहा कि विज्ञान का एक सही इस्तेफाक वरदान है तो उसका अंधाधुन इस्तेमाल अभिशाप है। विज्ञान जीवन को सरलता प्रदान करता है। दैनिक जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान कहीं न कहीं निहित है। संसार में कुछ भी संभव है। कैम्प में डा. अर्चना गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर बांटने इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बायोलाजिकल नाइट्रोजन फिजिक्स के ऊपर चर्चा की। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं से भौतिक और जीव विज्ञान से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछकर अपने मन की जिज्ञासा को शांत किया। प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें