फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर विद्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग मोहित हो गए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि, कोमल सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा, पीजी कालेज के प्राचार्य अशोक सिंह एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने विद्यालय की पत्रिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. साकेत कुशवाहा ने कहा कि हर मनुष्य के जीवन का कुछ उद्देश्य होना चाहिए। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को कड़ी मेहनत और लगन से अपना काम करना चाहिए। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि छात्रों को सांस्कारिक, गुणवत्तापरक एवं तकनीकी शिक्षा देने की आवश्यकता है। विद्यालय के संस्थापक जगदीश कुशवाहा ने कहा कि आने वाले वर्षों में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वांचल में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, विद्यालय की उप प्रबंधक संध्या कुशवाहा, हनुमान यादव, डा. नदीम अदहमी, रामधारी यादव, राजेश राय, केशरी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, रमाशंकर कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, शिवशंकर यादव एवं रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिींह एवं अंत में प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें