फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूरी व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं से कोई कमी न रहे। कमरे की खिड़कियों को ईट लगाकर बंद किया जाए। विद्यालय के चारो तरफ बाउंड्रीवाल चेक करें और टूटी हुई दीवारों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक रूम में सीसी कैमरा अवश्य लगाया जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष से 107/16 में हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने संवेदनशील वूथों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार को तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी भगवानदीन एवं यूपीडा के अधिकारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान अधिग्रहण एवं बैनामों की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि बैनामे में विवाद की स्थिति को चेक करते हुए उसका निराकरण किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें