फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप है पेयजल आपूर्ति, परेशान हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय जलनिगम की टंकी से आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में बकरीद पर्व पर पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन रविवार को भी लोगों के घरों में पानी न पहुंचने से उन्हें परेशान होना पड़ा। हैंडपंपों और कुआं से थोड़ा बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाने को विवश होना पड़ा। इसको लेकर लोगों में जलनिगम के प्रति नाराजगी थी।
विज्ञापन

कासिमाबाद स्थित जल निगम की पानी टंकी से तहसील क्षेत्र के सोनबरसा, सुकहा, बड़ागांव, मिर्जापुर, धरवार कला, कोडरा, बिशुनपुर आदि गांव को पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन अधिकतर पेयजल आपूर्ति में अवरोध बना रहता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। आम दिनों की कौन कहे, बकरीद पर्व के दिन ही सुबह से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ ही अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोगों ने घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं से पानी की व्यवस्था कर काम चलाया। दूसरे दिन रविवार को भी पेयजल आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान होते हुए विभाग को कोसते रहे। लोगों का कहना था कि इस टंकी से शायद ही कोई हफ्ता बीतता हो, जब लगातार पानी की आपूर्ति सुचारु रुप से की गई हो। कभी आपरेटर नहीं तो कभी बिजली की बात तो कभी मशीनरी खराबी को दिखाकर पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई परशुराम ने बताया कि स्पेंडल राड खराब है। इसे ठीक कर सोमवार तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। वैसे अभी डायरेक्ट आपूर्ति की जा रही है, जो अधिकांश घरों में पहुंच रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें