फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटना में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात दो महिलाएं किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। इस बात की जानकारी होते ही दोनों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनके बीच भी मारपीट होने लगी। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एक पक्ष की मीना देवी और दूसरे पक्ष की कमली देवी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात हैं। मीना देवी ने बताया कि वह स्कूल से खाना बनाकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दूसरा पक्ष पहुंचकर किसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। रसोइया को पिटता देख परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना में एक पक्ष से मीना देवी (34), सन्नी (20), बाबी (22), हिरन राम (40) जबकि दूसरे पक्ष से कमली देवी (38) घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों महिलाएं गांव के एक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात हैं। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। घायलों का मेडिकल मुआयना कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें