फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही जान पर पड़ न जाए भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, शहर के कई इलाकों में विद्युत तारों के नाम पर खतरा दौड़ रहा है। आए दिन तार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे लोगों को खतरा रहता है। घंटों तक विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। खास बात यह है कि अगर किसी इलाके में तार टूटकर गिर जाए तो लोगों की तरफ से संबंधित अधिकारियों और विद्युत उपकेंद्र पर सूचना के बाद भी सप्लाई बंद नहीं की जा रही है। शुक्रवार की रात नगर से सटे शेखपुरा मुहल्ला में एलटी का तार टूटकर गिर गया। मुहल्लावासियों का आरोप था कि अधिकारियों और उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी को सूचना देने पर भी आधा घंटा बाद सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दो घंटे की रोस्टरिंग की गई थी। करीब पौने 11 बजे सप्लाई शुरू होते ही नगर से सटे शेखपुरा मुहल्ला में जर्जर एलटी का तार टूटकर गिर गया। इससे मुहल्लावासियों में अफरा-तफरी मच गई। तार की जद में आने से किसी को करंट न लगे, इसके लिए मुहल्ला के लोग तार के पास खड़े होकर आवागमन करने वालों को रोकने लगे। मुहल्ला के लोगों ने बताया कि तार गिरते ही तुरंत विद्युत उपकेंद्र पर फोन मिलाया गया, लेकिन काल फारवर्ड का उत्तर मिलता रहा। इसके बाद घंटी जाने पर भी फोन नहीं उठा। करीब आधा घंटा बाद सप्लाई बंद की गई। तार टूटने से कई घरों की बत्ती 18 घंटे तक गुल रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई बड़ा फाल्ट होने पर अधिकारी उसे दुरुस्त कराने को लेकर परेशान रहते हैं। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी देर पर लोगों का फोन आने पर कभी-कभार झल्ला जाते हैं। अधिकारी ऐसा न करें, इसके लिए उनसे बात की जाएगी। आरआर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें