फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजार में बेचने जा रहे चार ट्रकों पर लदा गेहूं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। प्रभारी सचिव उप मंडी स्थल गाजीपुर-कृषि उत्पादन मंडी समिति ने अपनी संयुक्त टीम के साथ वाहनों की चेकिंग के दौरान जमाखोरी एवं कालाबाजारी में लिप्त चार ट्रकों पर लदा गेहूं को बरामद कर लिया। उसे स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से जमाखोरी एवं कालाबाजारी में लिप्त लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव उप मंडी स्थल गाजीपुर-कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर अवधेश नारायण सिंह, मंडी समिति के निरीक्षक हेमंत सिंह एवं सहायक मंडी समिति अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ जमानिया तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चार ट्रकों पर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गेहूं जमाखोरी में लिप्त लोगों के द्वारा आजमगढ़ से गाजीपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने जमानिया मोड़, हमीद सेतु, सुहवल, मलसा आदि जगहों पर पुलिस के सहयोग से बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जमानिया मोड़ के पास चार ट्रक जो तिरपाल से चारों तरफ से बंधे थे, तेजी से आते दिखाई दिए। टीम ने ट्रकों को रुकने का इशारा किया। इस पर चारों ट्रकों के चालक रफ्तार तेज कर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सीधे जमानिया की तरफ भागने लगे। मंडी समिति की टीम ने वाहनों का पीछा करने के साथ ही उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी जमानिया, रजागंज सहित सुहवल एवं जमानिया पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सुहवल थाना के निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय एवं मंडी समिति की टीम के सदस्यों ने सभी चारों ट्रकों को स्थानीय थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव के पास चारो तरफ से घेर लिया। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस एवं मंडी समिति के लोग सभी वाहनों को किसी तरह थाने लाए। उसके बाद ट्रकों के परदे को खोलकर देखा गया तो बड़ी मात्रा में गेहूं लदा मिला। जांच के बाद प्रत्येक ट्रक से 335 बोरी, 200 कुंतल गेहूं लदा मिला। बरामद चारों ट्रकों से कुल 1340 बोरी गेहूं जिसकी बाजार कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। जब्त कर उसे सुहवल थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया। प्रभारी सचिव उप मंडी स्थल गाजीपुर-कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि सभी ट्रकों को मय अनाज समेत जब्त कर सुहवल थाने को सुपुर्द कर उसकी जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें