फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएम जन आरोग्य मेले में 2125 लोगों को मिला इलाज और दवाएं, जुकाम, बुखार, खांसी से पीडि़त रहे ज्यादा

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों की जांच करते डॉ.
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू प्राथमिक केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 2125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गहमर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. अंकित सिंह ने कुल 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, दस्त और उल्टी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।
वहीं, कुछ छोटे बच्चों में टॉन्सिल की समस्या भी मिली, जिनका मौके पर ही उपचार कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय सलाह दी गई। नंदगंज में स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 55 मरीजो की जांच की गई, इसमें सर्दी, जुकाम, टीबी, वायरल बुखार, मधुमेह आदि के मरीज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें