गाजीपुर। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी को किया गया है। इस परीक्षा में 21216 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक एवं दूसरी दिन में ढाई से साढ़े तीन बजे तक होगी।
जानकारी के अनुसार जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनमें राजकीय सिटी इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, एमएएच इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर काॅलेज तथा इंटर काॅलेज खालिसपुर आदि प्रमुख हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने तथा इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए जल्द ही सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।