फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 2053 विद्यार्थियों ने छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। इसमें पंजीकृत विभिन्न विकास खंडों ने 5629 अभ्यर्थियों में 2053 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। कक्षा की 80 सीटों के लिए कराई गई, इस परीक्षा में सभी 16 विकास खंडों के 5629 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनके लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। एक पाली में हुई इस परीक्षा के लिए बच्चें समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा का समय होते ही उन्हें सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रवेश परीक्षा में 3576 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2053 ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यालय प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर दो ब्लाक मनिहारी के 464 में 266, सादात के 257 में 196 छात्र उपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें