फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/दुल्लहपुर/शादियाबाद/देवकली(गाजीपुर)। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को जखनिया विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर, सिखड़ी, सोनहरा, बड़ागांव, लेदिहा, आगापुर, तालगांव, खताहपुर और बैरमपुर में सभाओं में कहा कि मैंने पिछली बार लोकसभा चुनाव में कहा था कि आप सभी का वोट कर्ज के रूप में ले रहा हूं। इसे मैं पांच वर्ष बाद सूद सहित वापस करूंगा। मैने सूद सहित वापस देने की कोशिश की है। अगर इस बार आप हमें अपना वोट देते हैं तो मैं सूद सहित चक्रवृद्धि ब्याज के साथ वापस करूंगा। इस दौरान उन्होंने काम भी गिनाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध एवं भ्रष्टाचार के आधार पर राजनीति से न क्षेत्र का विकास होगा और न देश का। गरीब एवं मजदूर हितों के प्रति स्वयं के प्रयास से कराए गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि जिले में गरीब, निराश्रित, वनवासी मजदूरों एक-एक के लिए सर्वे कराकर आवास, उज्ज्वला गैस आदि उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी मुराहू राजभर, मंडल प्रभारी अशोक पांडेय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम, राजेश सिंह, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, लालजी सिंह, रामजी सिंह, झारखंडेय यादव, मनीष वर्मा, अतुल तिवारी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, प्रमोद यादव, अरविंद सिंह, अमित सिंह, अजय राय, कपिलदेव राय, पारसनाथ राय, सोनू, रिपुंजय गुप्ता, राहुल, अजय चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें