फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर हुआ जल-जमाव, फैला कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरुवार की रात से तेज और धीमी बारिश का जो क्रम शुरु हुआ, वह शुक्रवार को दोपहर तक जारी रहा। बारिश से जहां सर्दी में इजाफा हो गया। वहीं नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जल-जमाव और कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग कीचड़ और पानी के बीच से आने-जाने को विवश हुए।
विज्ञापन

नगर की अधिकांश सड़कों की दशा तो हाल के दिनों में सुधारी गई है, लेकिन अभी भी कुछ सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं, जिससे इन पर आवागमन करने वाले परेशान हो रहे हैं। बारिश होने पर लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ जा रही है। नगर के मिश्रबाजार से सुजावलपुर जाने वाली सड़क का आधा-अधूरा निर्माण कराया गया है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे शुरु हुई बारिश रुक-रुककर शुक्रवार को दिन में साढ़े 11 बजे तक जारी रही है, जिससे यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़-पानी से भर गया। आलम यह था कि बाइक-साइकिलों से कौन कहे, पैदल आवागमन करने वालों को भी एक बार सोचना पड़ रहा था। कीचड़ में कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए। पैदल आवागमन करने वालों का जूूता-चप्पल के साथ कपड़ा खराब हो गया। परेशान लोग आधा-अधूरा सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका को कोसते रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सफाई के अभाव में नालियों के जाम होने से बाजार की सड़क पर जल-जमाव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहन सवार तो पानी के बीच से निकलते रहे, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों को पानी के बीच से होकर आने-जाने को विवश होना पड़ा। इसके अलावा नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जल-जमाव होने और कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों की खूब फजीहत हुई। जिनके दुकान के सामने पानी लगा था, उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की वजह से उस दुकान में ग्राहक जाने से कतराते रहे, जिससे दुकानदारों को निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें