जमानिया(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन में किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने जांच कर दवा और सलाह दी। शिविर के प्रभारी डॉ. रमेश रत्नाकर के नेतृत्व में 141 लोगों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क दी गईं।
शिविर में डॉ. रत्नाकर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा। हेल्थ एंड हाइजीन जीवन के महत्वपूर्ण पक्ष हैं। साफ-सफाई, आहार विहार को ठीक कर हम बीमारी से बच सकते हैं। इससे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और जीवन को आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में योगेंद्र यादव, शहीरुन, लाची, बब्लू, सोना देवी सहित 141 की जांच की गई। शिविर में जयशंकर लाल श्रीवास्तव, इंद्रभूषण पांडेय, विनय कुमार सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं आभार डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रियंवदा चौबे, विशाखा तिवारी, सिमरन निगम, सरिता यादव, आकांक्षा यादव, मनीषा यादव, दुर्गेश कुमार, आशुतोष सिंह, मोहित पांडेय, मोहम्मद शमीम, हरिओम जायसवाल, शाजिया परवीन, चंद्रलोक शर्मा आदि की भूमिका सराहनीय रही। बौद्धिक सत्र में नगर के प्रतिष्ठित परामर्श चिकित्सक डॉ. विजयश्याम पांडेय का व्याख्यान आयोजित हुआ। डॉ. पांडेय ने शिविरार्थियों से कहा कि शिविर से जितना भी आप सीख रहे हैं उसमें स्वच्छता पर आपका विशेष ध्यान होना चाहिए। अपने जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए सारे प्रयत्न करना चाहिए।