फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुहम्मदाबाद खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कमल शक्ति अभियान महिला सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद की महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य साधना ने केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं एवं मध्यम वर्ग के लिए केंद्र सरकार ने बजट में तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि बनाकर किसानों के खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये भेजने की व्यवस्था गरीब किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। देश को लूटने वालों पर रोक लग जाने से परेशान सभी जातिबादी दल महागठबंधन बनाकर मोदीजी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हुए हैं। उनकी न तो कोई नीति है और न कोई नेता। वह सभी सत्तासुख, लूटखसोट के लिए गठबंधन करके अपना एवं अपने परिवार को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब को इनके भुलावे में न आकर देश के विकास के लिए पुन: भाजपा की सरकार बनानी है। सम्मेलन की अध्यक्षता मुहम्मदाबाद देहात की अध्यक्ष रेखा राय एवं संचालन जिला महिला मोर्चा की विभा पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें