फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बारह सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय पीजी कालेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज परिसर में बुधवार से धरना प्रारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि चार दिन के अंदर कालेज प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करता है तो आमरण अनशन होगा। मांगों के पूरा होने पर आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि 20 दिसंबर को 12 सूत्री मांगपत्र प्राचार्य अशोक कुमार सिंह को दिया था। इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब चार दिवसीय धरना करने को विवश होना पड़ रहा है। कहा कि सभी कक्षा में माइक्रोफोन स्पीकर की व्यवस्था की जाए, मुख्य द्वार पर अच्छी क्वालिटी का कैमरा लगाया जाए। कालेज परिसर में बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित करने के साथ ही पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध करा जाएं। कहा कि परिसर में शिकायत पेटिका लगाया जाए। प्रयोगशालाओं में प्रैक्ट्रिकल के लिए नए उपकरण की व्यवस्था के साथ ही समस्त कक्षाओं में प्रतिदिन साफ-सफाई कराए जाए। छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि यदि मांग चार दिन के अंदर पूरी नहीं की जाती है तो पदाधिकारी आमरण अनशन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, शैलेश सिंह कुशवाहा, अंकित यादव, अलका कुमारी, मारिया खातून, त्रिभुवन चौहान, अनुज कुमार भारती, प्रवीण विश्वकर्मा, राजन यादव, बिट्टू सिंह कुशवाहा, आकाश तिवारी, गौरव यादव, विक्रम प्रताप सिंह, उजाला जायसवाल, अभिषेक पांडेय, सुरेश मौर्या, राहुल कुमार मौर्या, अश्वनी सिंह, वाचस्पति गुप्ता, दीनबंधु यादव, पप्प कुमार, मुकेश चौधरी, रोहित त्रिपाठी, विकास यादव, गोलू राय, संतोष कुमार, नितेश कुशवाहा, चंद्रजीत यादव, गुफरान खां, रिजवान अली, संदीप सिंह यादव, निरंजन कुमार, विजयशंकर तिवारी, वैभव सिंह, अजीत यादव आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें