गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिष्टमंडल ने नववर्ष पर जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया एवं डीपीआरओ लालजी दुबे से मिलकर उन्हें बधाई दी। जिला प्रशासन से आग्रह किया कि कर्मचारियों पर आए दिन हमला हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अपराधियों का हौसला बुलंद हैं। कर्मचारियों में भय एवं असुरक्षा व्याप्त है। अगर एक सप्ताह के अंदर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में अंबिका दूबे, सुरेश सिंह, सूर्यभान राय, बैजनाथ तिवारी, सुभाष सिंह, जमुना यादव, अशोक सिंह, विरेंद्र यादव, संजय यादव, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव आदि शामिल थे।