फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : आसिफ हत्याकांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव में बीते 19 अक्टूबर को आसिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी यशवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर घटना क्रम का खुलासा किया। कहा कि आसिफ की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई। हत्यारोपी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बताया कि जमानिया कोतवाल हेमंत कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ देवढ़ी गांव में सोमवार की सुबह राउंड पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आसिफ हत्याकांड में वांछित अभियुक्त देवढ़ी इमिलिया कर्मनाशा नदी पुल के समीप एकांत में छुपे हुए हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। वहां पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी की। इसके बाद छुपे हुए तीन अभियुक्तों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाया गया और उनसे गहन पूछताछ की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरनाथ सिंह पुत्र कपिल देव सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता पुत्र राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमरनाथ सिंह के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा चार कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें