फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गरि विद्युत तार, भागने में गिरकर चोटिल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा (गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार की सुबह अचानक जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इधर-उधर भागने के दौरान 12 लोग गिरकर चोटिल हो गए। उनकी मरहम-पट्टी निजी चिकित्सालय में कराई गई। तार टूटने से करीब सौ घरों की बत्ती छह घंटे गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मतसा गांव में स्थित दुर्गां मंदिर के पास सुबह लोग मौजूद थे। इसी दौरान करीब छह बजे अचानक ऊपर से गुजरा बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विजेंद्र राय, प्यारेलाल राय, जमालुद्दीन, दिनेश राय, छेदी यादव, दिनेश राय सुशील राय, मुस्तफा, सुनील कुमार सहित 12 लोग चोटिल हो गए। यह संयोग ही रहा कि कोई तार की जद में नहीं आया। सभी घायलों की मरहम-पट्टी निजी चिकित्सालय में कराई गई। उधर तार टूटने से करीब सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। विद्युत कर्मियों ने छह घंटे बाद तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल की। घंटों बत्ती गुल होने से भीषण गर्मी में लोगों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष था। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तार को जुड़वाकर आपूर्ति सुचारु कराई। कहा कि इस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। पास होते ही जर्जर तार को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें