फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से बेकार पड़ी हैं सोलर लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। तहसील मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न जगहों पर लगी सोलर लाइट विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण शोपीस बनकर रह गई है। इसके चलते रात में बाहर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। अंधेरे की वजह से स्थानीय नागरिकों को चोरी की घटनाओं का डर सता रहा है।
विज्ञापन

भदौरा बस स्टैंड से लगायत रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई सोलर लाइट लगाई गई थी। इसके अलावा सब्जी मंडी के मुख्य चौराहे पर भी लाइट लगाई गई थी। हजारों रुपये खर्च कर लगाई गई इन लाइटों का स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को कुछ महीनों तक तो लाभ मिला लेकिन विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण तकनीकी खराबी से इन लाइटों का मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ लाइट पैनल, बैटरी आदि खराब होने के कारण शोपीस हो गई हैं वहीं कुछ की प्लेट और बैटरी चोर चुरा ले गए। स्थानीय निवासी सुधाकर यादव, राकेश सिंह, पंकज रौनियार, अरुण गांधी, भुवनेश्वर प्रसाद, गोलू अग्रहरि, अंकु आदि ने बताया कि लाइटों की खराबी से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लाइटों की प्लेट चोरों ने चुरा ली है वहीं कुछ में तकनीकी खराबी है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही उसकी मरम्मत कर पुन: सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें