फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। सेवराई तहसील कोटेदार एसोसिएशन की बैठक रविवार को सुबह दिलदारनगर स्थित कृषि मंडी परिसर में हुई। इसमें आधार फीडिंग, नाम चढ़ाने, ग्राम प्रधानों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान करने के साथ ही दुकानदारों को मिलने वाले कमीशन के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरफराज खान ने कहा कि ई-चालान आवंटन में हर महीने विभिन्न कमियों के कारण कोटेदारों का राशन कम किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा भी आधार फीडिंग के नाम पर कोटेदारों के यूनिट को काट कर उनके अनाज में कमी की जा रही है। आधार फीडिंग में सभी पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों का आधार कार्ड जमा करने के बावजूद विभाग की तरफ से यूनिट चढ़ाते वक्त कटौती कर दी जा रही है। मिनहाज खान ने कहा कि कोटेदारों को भी मासिक मेहनताना भत्ते के तौर पर मानदेय मिलना चाहिए। नसीम खान ने बताया कि प्रधानों की ओर से अनावश्यक एवं अनायास ही कोटेदारों को परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। कोटेदारों को मनमाने तरीके से काम करने पर विवश किया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष दयानंद पांडेय ने बताया कि अधिकारियों की तरफ सेग आधार कार्ड फीडिंग में शत-प्रतिशत पाने के लिए संबंधित कोटेदारों का यूनिट काटकर उसे पूरा किया जा रहा है, जिससे कोटेदारों को हर महीने तकरीबन पांच से सात कुंतल अनाज की कमी की जा रही है। सभी कोटेदारों ने एक स्वर से कहा कि अगर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों की ओर से कोटेदारों का शोषण और उनके अनाज वितरण में हस्तक्षेप बंद नहीं किया गया तो हम सभी कोटेदार लामबंद होकर प्रदर्शन के साथ-साथ राशन का उठान बंद कर देंगे। इस मौके पर संजय सिंह, अमलेश कुमार सिंह, संजय जायसवाल, ऋषिदेव सिंह यादव, मेराज खान, शकील खान, शिवकुमार चौहान, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, पारसनाथ सिंह, सीताराम, रामसेवक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संजय सिंह एवं संचालन सरफराज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें