फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय बालिका झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय 13 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी सुरेश बिंद की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी करीब आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके दुपट्टे में आग लग गई। वह चिल्लाते हुए आग बुझाने लगी, जिससे झुलस गई। बालिका के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक खुशबू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन आनन-फानन में बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस की सहायता से बालिका को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें