गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक लोहिया भवन कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें हर माह की 14 तारीख को सेक्टर वार बूथ कमेटियों की बैठक कराने का निर्णय लिया गया। पेट्रो पदार्थों एवं ईंधन गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को संवेदनहीन बताया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की नसीहत दी। कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से 30 जून तक चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, बच्चा यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व प्रमुख विजय कुमार, निजामुद्दीन, शिवशंकर यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, अमला यादव, गोपाल यादव, रणजीत यादव, रामाधार, श्यामनारायण कुशवाहा, रविंद्र यादव, आमिर अली, अभिषेक यादव, तहसीन अहमद, राजेश यादव, पप्पू यादव, चंद्रशेखर यादव, जवाहर यादव, परशुराम बिंद, अर्जुन राय, भानू यादव, नरसिंह, नन्हें, ताहिर खां, सीमा यादव, आब्दा खानम, अजीत राईनी, डॉ. समीर सिंह, राजू कुशवाहा, शिवशंकर राम, विजयशंकर यादव, रमेश, विजय सिंह, लल्लन सिंह, रामप्रकाश यादव, चंद्रिका यादव, अक्षय यादव, फिरोज जमाल आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव अशोक बिंद ने किया।