फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी न भरने वाला जख्म दे गया फ्लाईओवर हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी में 17 दिन पहले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरने से हादसे में नंदगंज थाने के सहेड़ी गांव में जहां एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं मुड़वल निवासी बोलेरो चालक की भी जान चली गई थी। सरकार की तरफ से हादसे के तीसरे दिन ही मृतकों की पत्नियों के खाते में सहायता राशि भेज दी गई थी लेकिन हादसा दिलोदिमाग से निकलने का नाम नहीं ले रहा। दुर्घटना को याद कर अभी भी परिजनों की आंखों से दर्द के आंसू छलक रहे हैं। हादसा मरने वालों के परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे गया है। सभी का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले माह 15 मई की शाम वाराणसी कैंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिर गया था। इसके नीचे कई लोगों की दबने से मौत हो गई थी। मरने वालों की कतार में गाजीपुर जिले के सहेड़ी निवासी एक ही परिवार के खुशिहाल राम (70), इनका पुत्र संजय कुमार (35) तथा बड़े पुत्र शिवबचन (44) की मौत हो गई थी। इनके साथ वाहन चला रहे चालक ढ़ेलवा-मुड़वल निवासी चालक विरेंद्र यादव (30) की भी जान चली गई। खुशहाल राम अपने निजी बोलेरो से सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए बेटों के साथ गए थे। वाहन चालक विरेंद्र यादव चला रहा था। मौत की सूचना आते घर में कोहराम मच गया था। पूरा गांव शोक में डूब गया था।
मृतक के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा सांत्वना देने का क्रम कई दिनों तक बना रहा। इस हादसे को याद कर अभी भी घरवालों की आंखों से दर्द के आंसू छलक जा रहे हैं। वह उस मनहूस समय को कोस रही हैं, जिस समय फ्लाईओवर का बीम गिरा और उसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई। मृतक खुशहाल राम के पुत्र ब्रिजलाल राम ने बताया कि मृतक की पत्नियों लालती देवी, मनती देवी और सरोज देवी के खाते में दुर्घटना के तीसरे दिन ही पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध हो गई। सभी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। दुर्घटना में मुड़वल निवासी चालक विरेंद्र यादव के पिता केदार यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी के खाते में पांच लाख की सहायता राशि दुर्घटना के तीसरे दिन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें