फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे 55 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे 55 जोड़े
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मनिहारी(गाजीपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खड़बा महोत्सव के बीच 55 जोड़ों की शादी बुधवार को कराई गई। एक रंग की टोपी और एक रंगी की चुनरी में मौजूद वर और वधू लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मणों ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों की शादी संपन्न कराई। खंड विकास अधिकारी आशा देवी ने बताया कि शादी के लिए 63 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 55 जोड़ो की शादी सम्पन्न कराई गई। सभी वर को एक साइज एवं एक ही रंग की टोपी पहनने को उपलब्ध कराई गई थी, जबकि वधुओं को एक रंग की चुनरी ओढ़ाई गई थी। शादी सम्पन्न होने के बाद बकायदा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित कर पति पत्नी घोषित कर दिया। इसके बाद शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए धन से सामान दिया गया। ड्रम सेट बर्तन, साड़ी, श्रृंगार बाक्स, चांदी के गहना आदि प्रत्येक जोड़े को दिया गया। अंत में उन्हें नाश्ता कराया गया। गीतकार मनोहर सिंह, राजेश्वर सिंह एवं गुलाब भट्ट ने शादी गीत प्रस्तुत किया। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनिया विजय शंकर तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी आशा देवी, अशोक सिंह पप्पू, पंकज दूबे, प्रधान ओंमकार यादव, सुनील दुबे, जगदीश सिंह, गीतकार जयप्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें