कासिमाबाद (गाजीपुर)। शहीद शशांक सिंह की स्थानीय चौक पर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने बुधवार को दो दिवसीय उपवास धरना की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 15 मार्च 2018 को कासिमाबाद चौराहे पर चल रहे जनांदोलन में जिलाधिकारी ने सर्व समाज के बीच में यह वादा किया था कि दो महीने बाद 15 मई तक प्रतिमा स्थापित कराने का स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिया जाएगा लेकिन आज ढाई महीना समाप्त हो गए लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों के अंदर चार बार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को उनका वादा अवगत कराया गया लेकिन उसके बाद भी शासन-प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संगठन को मजबूर होकर आज धरने पर बैठना पड़ा है। शहीद के पिता अरुण सिंह ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि आज उनके वादे खोखले साबित हो रहे हैं । जिला महामंत्री अभिजीत सिंह ने कहा कि दो दिन के अंदर में अगर जिला प्रशासन कासिमाबाद चौक पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति प्रदान नहीं करता है तो हम सभी लोग मजबूर होकर एक जून को सर्व समाज के लोगों के सहयोग से शहीद की प्रतिमा चौक पर स्थापित करने का कार्य करेंगे। इस आंदोलन में भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन, बार एसोसिएशन का भी समर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष पिंटू ठाकुर, मंडल महासचिव नीलू सिंह, जिला महामंत्री अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, अविनाश सिंह, बलिराम सिंह, अशोक सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अभय सिंह, कौशल सिंह, पप्पू सिंह, सुधांशु सिंह, शेषनाथ सिंह, भीम सिंह, गोलू सिंह, रितेश सिंह, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।