फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री के झाम से कराह रहे चार प्रमुख मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर/सुहवल।
जाम की समस्या को दूर करने के लिए वाहनों के संचालन पर जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई नो इंट्री का शेड्यूल जनपद के चार प्रमुख मार्गों को जाम की जकड़न में डाल दे रहा है। लगभग रोजाना घंटों ट्रकों के जाम से ताड़ीघाट-बारा मार्ग, गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग, गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग और गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर मार्ग कराह उठ रहा है। ऐसी स्थिति में वाहनों का चलना तो दूर, आमजनों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सोमवार को गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, गाजीपुर-जमानिया- सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग और ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर रविवार को रात से जाम लग गया। इन मार्गों पर लगे घंटों भीषण जाम को समाप्त कराने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर जाम लगने के चलते गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर पड़ने वाले कठवा मोड़ से आगे तक जाम की स्थिति बनी रह रही है और दोनों तरफ भारी तथा छोटे वाहनों की कतार लग जाती है। आम आदमी जाम में घंटों परेशान रह रहा है। यही हाल गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर मार्ग स्थित जंगीपुर तक ट्रक की कतार लगने से उत्पन्न हो जा रही है। इससे आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, ताड़ीघाट-बारा मार्ग स्थित मेदनीपुर से नवली तक एवं गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग स्थित मेदनीपुर से मलसा तक मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम इस कदर लगा हुआ था कि दोपहिया वाहनों का निकलना तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया था। सबसे अधिक दिक्कत देर रात शादी-विवाह में जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। जाम की इस समस्या को देख वधू पक्ष के लोग बारातियों को छोड़ दूल्हे को बाइकों पर बैठाकर ले जाने में लग गए। लोगों का कहना है कि गोरखपुर, मऊ, मुहम्मदाबाद, वाराणसी सहित गाजीपुर मुख्यालय की ओर से आने वाले ट्रकों को गंगा पुल से पहले शाम छह बजे सुखदेवपुर चौराहे के पास रोक दिया जा रहा है। जबकि गंगा पार के तरफ से आने वाले ट्रकों को मेदनीपुर तिराहे के पास सुबह छह बजे रोक दिया जाता है। इधर, गाजीपुर मुख्यालय की ओर से जाने वाले ट्रकों को सुबह आठ बजे छोड़ा जा रहा है। ऐसी स्थित में ताड़ीघाट-बारा मार्ग और गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। इसके चलते, गाजीपुर-मुहम्मदाबाद और गाजीपुर-मऊ मार्ग भी जाम से कराह उठ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें