फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षन के लिए लोगों को करना होगा जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व जल दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह गोष्ठियों सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। इसके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। रेंज कार्यालय परिसर रौजा पर विश्व जल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जलस्तर की घटती हुई समस्या चिंता का विषय है। इसके समाधान के लिए पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सितंदर, मो. एखलाक, प्रभात कुमार सिंह, श्वेता, रानी, शेषनाथ सिंह, देवनाथ राम, जितेंद्र यादव, गिरजा राय आदि उपस्थित थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, जूनियर हाईस्कूल बरहपुर में विश्व जल दिवस का आयोजन डा. एच राजा मोहन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल, बरहपुर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक एकांकी का मंचन हुआ। इस मौके पर डा. एच राजा मोहन ने जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए जल की उत्पत्ति से लेकर उपभोग तक की जानकारी दी। जल संरक्षण जागरूकता के क्रम में जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्षेत्रीय वन अधिकारी सदानंद सिंह द्वारा बच्चों को जल संरक्षण के विषय में जरूरी तथ्यों से अवगत कराया। इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारी राधाकृष्ण यादव, डिप्टी रेंजर, केके सिंह एवं रामजीत सिंह यादव वन दरोगा, उमानाथ सिंह, महेंद्र राम, रामचंद्र सिंह यादव, रामकेर यादव, रामसूरत पांडेय, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दीनानाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें